कविता


सुबह-सुबह कुछ भाव यूं ही :--

चेती सी है
कुछ ऐंठी सी है
जिन्दगी लगे बैठी सी है
गुम है किसी दुख में मगर
फिर भी लगाए रखती हेठी सी है।

बहती भी है
न ठहरती भी है
नदिया सूखती रहती भी है
बही सदा जो कल-कल छल-छल
आज नाली - सा रूप वह सहती भी है।

मस्त है
न स्वस्थ हैं
प्रकृति प्रदूषणग्रस्त है
हरी-भरी सुनहरी खिली सी
हुई धुंधली और अस्त-व्यस्त है।

जिन्दा है
हां शर्मिन्दा है
कर्मों पर अपने निन्दा है
इंसानियत जीते जी मर रही
बस यहां जीवित तो चुनिन्दा है।
           डॉ पूनम शर्मा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कहानी ( वैलेन्टाइन डे पर विशेष)

चंदा मामा को पूनम का पत्र

इश्क (कविता)