कहानी ( वैलेन्टाइन डे पर विशेष)
कहानी (वैलेन्टाइन डे पर विशेष) * संयोग * ----------------- नीलम अपने मनपसंद सुर्ख लाल रंग की साड़ी में और उसी से मिलता मेकअप किए हुए विक्की के साथ एक सुन्दर से रेस्तरां में डिनर के लिए आई हुई थी। पहले से आरक्षित मेज पर वह अपने ही विचारों में गुम बैठी थी कि अचानक विक्की से बोली...ज उसके सौन्दर्य पर मोहित सा एकटक उसे निहार रहा था...''सुनो...कितनी गजब बात है न..." "क्या ?" विक्की चौंक कर कुछ विस्मृत से लहजे में बोला... "यही...कि ईश्वर ने हमारे लिए यह दिन कितना स्पेशल बना दिया..." "हां...ल लेकिन इसमें गजब क्या है...? यह तो सबके लिए खास दिन ही होता है..." कंधे उचकाते हुए विक्की ने जबाव ...